MP News:-खाद की कमी, किसान परेशान, गेहूं की फसल की बुआई हो रही लेट

MP News:-जिले में खाद कमी के कारण अन्नदाता परेशान हैं। किसान खाद के लिए सोसाइटी के चक्कर लगा रहे हैं। सुबह से लेकर शाम खाद के लिए कतार में लगे रहते हैं। उसके बाद भी उन्हें खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। ऐसे में रवि की फसल लेट हो रही और किसान चिंतित और अक्रोशित है।

MP News
MP News

MP News खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता

बता दें कि नवंबर माह का आखिरी समय चल रहा है, गेहूं की बुबाई का समय है लेकिन खाद के अभाव में किसान बोनी नही कर पा रहा हैं। आलम ये है की खेत की सिंचाई और जुताई हो चुकी लेकिन बिना खाद के बिन किसा बुआई का काम नहीं कर रहे है। खाद के लिए किसान सोसाइटी का चक्कर लगा रहा हैं।

किसान सोसाइटी के लगा रहे चक्कर

सुबह से साम तक किसान कतार लगाए खड़े रहते हैं, लेकिन शाम होते ही किसान खाली हाथ घर लौट जाते हैं। कभी सर्वर डाउन का बहाना तो कभी खाद की कमी का हवाला देकर किसान को खाली हाथ भेजा जा रहा है।

कर्ज लेकर खेत किया तैयार

किसानों की माने तो खाद नहीं मिलने से बुआई नहीं हो पा रही है, खाद लेने लक्ष्मण पटेल का कहना है कि उन्होंने बोवनी के लिए खेत तैयार किया जिसके लिए उन्हें साहूकार से पैसा लेना पड़ा ऐसे में अब अगर समय पर खाद नहीं मिलती है तो बोवनी का समय निकला जा रहा है। लेट बोवनी से उनकी फसल और उत्पादन दोनों पर ही असर पड़ेगा

इस मामले में कृषि विभाग के आलाधिकारियो से कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। यह खाद का संकट कब तक चलेगा इसका भी कुछ पता नहीं है।

Leave a Comment